15 August Independence Day speech in Hindi 2022
15 अगस्त 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ भाषण कैसे लिखें या कैसे दें
- अपना परिचय दो
- अपने भाषण की संरचना करें
- लंबे वाक्यों से बचें
- अपने विषय पर ध्यान दें
- दर्शकों को देखते रहें
- भाषण को कविता या देशभक्ति कविता के साथ समाप्त करें।
आजादी का अमृत महोत्सव जय हिंद जय भारत
हमारे भारत देश को स्वतंत्र हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए है। ओर आज हम यहां अपने देश की 76वी साल गिरा मानने के लिए इखट्टा हुए है। हमारे देश मै कुल 3 राष्ट्रीय पर्व बोहोत ही धूम धाम से मनाए जाते है। पहला है 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस, दूसरा है स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 अगस्त और तीसरा राष्ट्रीय पर्व है 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती। स्वतंत्रता दिवस को हमारे देश का सब से बड़ा राष्ट्रीय त्यौहार माना जाता है। इसलिए इस बार भारत सरकार इस विशेष राष्ट्रीय पर्व को स्वतंत्रता के अमृत पर्व के रूप में मना रही है। इस त्योहार के माध्यम से सभी भारत वासियों के दिल मै देश भक्ति की लहर पैदा करने के लिए Har Ghar Tiranga अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत देशभर के हर एक घर में हमारे देश की शान हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने की योजना बनाई गई हैl इस अभियान का उद्देश्य हमारे देश के हर एक नागरिक के दिल मै देश के प्रति लगाव और देश प्रेम को जगाना है।
15 August Independence Day speech in Hindi 2022
यहां उपस्थित सभी लोगों को सुप्रभात। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं/देती हूं। मेरे प्यारे साथियों इस बात पर मुझे बड़ा ही गर्व है की हमारा भारत देश अनेकता में एकता का देश है। विभिन्न राज्यों में 121 से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। हमारे देश मै कुल 270 मातृभाषाएं हैं। हर एक राज्य की अपनी एक अलग संस्कृति हैं। इन सभी बातों के बावजूद हमारे भारत देश मै आपस मैं जो एकता और एक दूसरे की संसृति के प्रति सम्मान की भावना है वो तारीफ के काबिल है। हमारे देश के हर राज्य के नागरिक 15 अगस्त के दिन को जो हमारा स्वतंत्रता दिवस है उसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े ही धूमधाम से ओर हर्षउल्लास के साथ मनाते हैं।इस दिन हमारे देश में ब्रिटिश साम्राज्य का पतन हुआ था। और 15 अगस्त 1947 को हमारा प्यारा भारत देश हमेशा के लिए अंग्रेजो के चंगुल से आजाद हो गया था।
यह दिन हमें इस बात की भी याद दिलाता है कि हमारे देश को जो आजादी मिली है वो इतनी आसानी से नहीं मिली है। इस देश को आजाद कराने के लिए सैकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल सरदार वल्लभभाई पटेल, ने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया था, जिसकी वजह से हम आज स्वतंत्र भारत का चमकता सूरज देख पा रहे है। आज के दिन हम उन्हे याद करके और उन्हे श्रद्धांजलि देकर उनके बलिदान ओर कुबानियो को याद कर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।आज मैं स्वतंत्रता दिवस पर अपने कुछ विचार आपके सामने रखने जा रहा हूँ। कुछ पंक्तियों से शुरू करते हैं-
मुझे तन चहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा ये वतन चाहिए
जब तक जिन्दा हूं, जिन्दा हूं इस मातृभूमि के लिए
ओर जब मरू तो तिरंगा कफन चाहिए X2
15 August Independence Day speech in Hindi 2022
Result की Link निचे देखिये 
यह ख़बर भी देखिये:- Sarkari yojana list 2022 ,Goverment Schems list 2022 Check Now free
इस post को आगे share ज़रूर कीजिये, अन्य खबरें निचे दी गयीं हैं –
Latest Updates